लखनऊ : माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए रिटायर्ड शिक्षक 30 जून
तक आवेदन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने
शुक्रवार को जानकारी दी कि इसके लिए सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है।
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए रिटायर शिक्षकों से
पढ़ाने को कहा गया था। इसको लेकर शासन ने निर्देश भी जारी किया था।
हालांकि, 70 साल से कम उम्र के शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें अपने
शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि जिलें
में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां जून और जुलाई के बाद शिक्षकों की संख्या पहले
से भी कम हो जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक रिटायर होंगे। ऐसे में
उस समस्या से पहले ही निपटने के लिए शासन ने 12 अप्रैल को निर्देश जारी कर
70 साल से कम उम्र के रिटायर शिक्षकों से दोबारा सेवा लेने की बात कही थी।
इसकी सूचना जिलाधिकारी और शासन स्तर पर भी अधिकारियों को दे दी गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
- जूनियर विद्यालय में न्यूनतम वेतन निर्धारण सम्बन्धी शासनादेश 17140 व 18150 हेतु
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें