इलाहाबाद : पीसीएस परीक्षा 2018, को यूपीएससी के पैटर्न पर कराने की
तैयारी के क्रम में उप्र लोक सेवा आयोग इस बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में
एक बड़ा बदलाव करेगा। ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों के लिए ‘एडिट ऑप्शन’ की
सुविधा दी जाएगी जिससे आवेदन में कोई त्रुटि हो जाने पर आवेदक दूसरा फार्म
भरने की बजाए अपने पहले भरे गए फार्म में ही सुधार कर सकते हैं।
इससे
आवेदन अंतिम रूप से होने के बाद आयोग के पास वास्तविक अभ्यर्थियों की
संख्या होगी और उसी हिसाब से परीक्षा के इंतजाम हो सकेंगे।1परीक्षाओं में
ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो जाने और फार्म सबमिट यानी लॉक कर दिए
जाने के बाद गलती का पता लगने पर अभ्यर्थियों को दूसरा फार्म भरना पड़ता
है। इससे करीब 50 हजार से एक लाख तक आवेदनों की संख्या अधिक हो जाती है फिर
आयोग को उसी हिसाब से परीक्षा केंद्र, परीक्षा कक्ष, कक्ष निरीक्षक और
प्रश्न पत्र बनवाने की व्यवस्था करनी पड़ती है। आयोग के सचिव जगदीश ने
बताया है कि इस नई व्यवस्था से दो प्रकार की बचत होगी। एक तो अभ्यर्थियों
को नए सिरे से दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा और वहीं आयोग के पास वास्तविक
अभ्यर्थियों की संख्या भी होगी। क्योंकि अधिकांश फार्म दुबारा भरे जाने पर
संख्या अधिक लगती है, उसी के अनुसार परीक्षा केंद्र, सीट आवंटन, कक्ष
निरीक्षक और प्रश्न पत्रों की व्यवस्था करनी पड़ती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें