Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती: भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टर जारी

69,000 शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय मोर्चा से जुड़े छात्रों ने गांधी प्रतिमा बालसन चौराहा पर सोमवार को पोस्टर जारी किया। इसके माध्यम से मोर्चा ने कई मांगें उठाई हैं।

पोस्टर के माध्यम से भर्ती परीक्षा रद्द करो, भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराओ, भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों को गिरफ़्तार करो, बहुत हो रहा भ्रष्टाचार -चुप क्यों बैठे चौकीदार, भर्ती नहीं भ्रष्टाचार है, तानाशाही सरकार है, यूपी की बड़ी महामारी-परीक्षा से पहले आंसर की जारी, भ्रष्टाचार नहीं रोजगार चाहिए, एक करोड़ का हिसाब चाहिए आदि नारों से सवाल उठाए गए। मोर्चा के सह संयोजक सुमित गौतम, शैलेश पासवान, प्रदीप ओबामा, सूर्य प्रताप, अजीत, सुरेश, राहुल, शिवकुमार आशीष पटेल आदि ने पोस्टर प्रदेश के सभी जिलों में लगाने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news