इलाहाबाद। भारत सरकार द्वारा संचालित मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत यूपी में चल रहे 37 राजकीय इंटर कॉलेजों समेत बालक व बालिका राजकीय इंटर कॉलेजों में वैकेंसी आ गई है। कुल 1,546 पदों पर भर्ती होगी। इसी महीने में इसका विज्ञापन भी जारी होगा।
Lecturer recruitment in Govt inter colleges in UP
बता दें कि बुधवार को राज्यपाल राम नाईक ने मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत चल इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के 851 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। यह भर्ती विशेष तौर पर की जायेगी और इसमें नौकरी पाने वाले अभ्यार्थी भारत सरकार द्वारा संचालित मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत चल रहे राजकीय इंटर कॉलेजों में नौकरी पा सकेंगे। जबकि सामान्य राजकीय इंटर कॉलेजों में 695 पद गणित व विज्ञान के प्रवक्ता के लिये सृजित किये गये हैं। इनकी नियुक्ति विभिन्न जीआईसी व जीजीआईसी में खाली पडे पदो पर होगी।
पदों की जानकारी
उत्तर प्रदेश में मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत चल रहे 37 राजकीय इंटर कालेजों में कुल 851 पदों पर भर्ती होगी। इसमें-
प्राचार्य - 37 पद
प्रवक्ता - 333 पद
सहायक अध्यापक - 259 पद
वरिष्ठ लिपिक - 37 पद
कनिष्ठ लिपिक - 37 पद
लैब असिस्टेंट व चतुर्थ श्रेणी - 148 पद
सामान्य राजकीय इंटर कॉलेज
सामान्य राजकीय इंटर कालेजों में कुल 695 पदों पर भर्ती होगी। इसमे -
बालक वर्ग - 163 पद
बालिका वर्ग - 532 पद
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- प्रशिक्षु शिक्षकों ke pay-scale updates : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें