प्रति कार्य दिवस शिक्षकों की हाजिरी की फोटो सुबह पौने आठ से साढ़े 8 बजे
तक शिक्षक उपस्थिति समूह नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने संबंधी बेसिक
शिक्षा अधिकारी के फरमान से बेसिक शिक्षक संघ बेहद नाराज है।
बुधवार को नगर
पालिका सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षक नेताओं ने आदेश को पूरी तरह
अव्यवहारिक बताया। अपील करते हुए कहा कि कोई भी इस आदेश का पालन नहीं
करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल
सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया
है जिसके मुताबिक उपस्थिति पंजिका की फोटो खंड शिक्षा अधिकारी के शिक्षक
उपस्थिति समूह नामक व्हाट्एसएप ग्रुप पर प्रति कार्य दिवस 7:45 से लेकर
8:30 बजे तक भेजनी अनिवार्य है। तर्क दिया कि हसनपुर व गंगेश्वरी समेत जिले
के विकास खंडों के तमाम विद्यालय ऐसे हैं जहां मोबाइल टावर नहीं है।
सिग्नल न आने की वजह से मोबाइल कार्य नहीं करता है। व्हाट्एसएप चलना तो
दूर की बात है जबकि उक्त स्कूलों में फोन पर बात भी संभव नहीं है। तर्क
दिया कि यह तुगलकी फरमान पूरी तरह से अव्यवहारिक है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष
डॉक्टर पृथी सिंह ने कहा कि अफसरों के व्यावहारिक आदेशों को मानने के लिए
शिक्षक बाध्य नहीं है। अपील करते हुए कहा कि सभी शिक्षक एकजुट रहें। मास्टर
होमपाल सिंह, अशफाक हुसैन, संजीव कुमार, रामवीर सिंह, ओमवीर नागर, रेखा
रानी, सोम सिंह, ओमपाल सिंह ने भी संबोधित किया। श्रीराम, गोपाल सिंह,
देवेंद्र यादव, राजकुमार, गोपाल सिंह, अशोक कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, नूर
हसन, सुरेश चंद्र, विनोद कुमार, रमेशचंद्र, पल्लवी गुप्ता, शकील अहमद, अमित
गुप्ता, सौरभ जिंदल, भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र ढाका, संजय, दिलीप कुमार,
जीशान अली व थान सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें