प्रतापगढ़ (ब्यूरो)- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन
सिंह ने बुद्धवार को मंगरौरा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों का सघन
निरीक्षण कर मनमानी पर प्रधानाध्यापिका सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोकने व
वगैर किसी सूचना के विद्यालय से नदारत सहायक अध्यापक का वेतन अवरुद्ध करते
हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए बीएन सिंह ने गुरुवार को सुबह 11.30 बजे
मंगरौरा के प्राथमिक विद्यालय मदाफरपुर का निरीक्षण किया।विद्यालय के
प्रधानाध्यापक रंगाई व पुताई का सामान खरीदने गए थे वहीं सहायक अध्यापक
रविराज वगैर किसी सूचना के नदारत रहे। विद्यालय में नामांकित 99 छात्रों के
सापेक्ष 36 छात्र मौके पर मिले।
बीएसए ने जहां रविराज को बिना किसी सूचना के विद्यालय से नदारत होने के
एक दिन का वेतन रोके जाने के साथ खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पांच दिन
के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है वहीं विद्यालय में न्यून संख्या पर असंतोष
व्यक्त करते हुए बीएसए ने सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं से अभिभावकों से संपर्क
कर विद्यालय में शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए है।
बीएसए ने 12.50 बजे मंगरौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंदाह का
निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय में ताला लटकता मिला। बीएसए ने इंचार्य
प्रधानाध्यापिका प्रेमा देवी, सहायक अध्यापिका सुधा देवी, राजेश कुमार
सरोज, नन्दलाल रजक, उमा देवी, का वेतन रोकते हुए पांच दिनों के भीतर
स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी मंगरौरा को
निर्देशित किया है कि इन विद्यालयो पर कड़ी नजर रखे साथ ही साथ
प्रधानाध्यापकों की बैठक कर विद्यालय में छात्र संख्या वृद्धि के लिए
सार्थक प्रयास में जुटे। बीएसए की कार्यवाही से लापरवाह किस्म के शिक्षकों
में गुरुवार को हड़कम्प का माहौल देखने को मिला।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें