इंदौर: मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने 298 पदों के लिए आयोजित राज्य
सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्री) -2018 के जारी नतीजों में 4907 उम्मीदवारों
को सफल घोषित किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में महिला आरक्षित श्रेणी
के कटऑफ अंक अनारक्षित महिला श्रेणी से चार ज्यादा हैं। 1
18 फरवरी को
आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में
शामिल होंगे। पीएससी ने निर्देश जारी किए हैं कि मुख्य परीक्षा में शामिल
होने के लिए सफल उम्मीदवारों को अनुप्रमाणन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। इसके
लिए एक से 31 मई तक का समय रखा गया है। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट पांच
प्रश्नों को रद करने के चलते कुल 190 अंकों के आधार पर तैयार किया गया।
अनारक्षित श्रेणी में कटऑफ 138 अंक रहा। ओबीसी श्रेणी में 134, एससी में
126 और एसटी में 118 अंक हासिल करने वाले चयन सूची में शामिल किए गए हैं।
महिला आरक्षित श्रेणी में सामान्य के लिए कट ऑफ 128, एससी में 122, एसटी
में 114, जबकि ओबीसी में 132 अंक रहा। पीएससी के परीक्षा नियंत्रक दिनेश
जैन के मुताबिक महिला अनारक्षित श्रेणी से ओबीसी महिला का कट ऑफ ज्यादा
रहने में असामान्य जैसा कुछ नहीं है। दरअसल, कोर्ट के कई निर्णय आ चुके
हैं, जिनके मुताबिक महिला आरक्षण श्रेणी के अंदर ही होरिजेंटल यानी क्षैतिज
तरीके से लागू होता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें