एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ शिक्षामित्रों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ से मुलाकात की। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की प्रदेश महामंत्री
दीपाली निगम के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष
अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों को उनके गांव के
नजदीकी स्कूल में ही तैनात किया गया था।
अखिलेश सरकार में उन्हें शिक्षक
बनाया गया तो दूर पढ़ाने के लिए भेजा गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय
के बाद उन्हें फिर शिक्षामित्र बना दिया गया। वे शिक्षक भी नहीं बन पाए और
कम मानदेय पर दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा मानदेय
बढ़ाने, 11 महीने की जगह 12 महीने के लिए तैनाती दिए देने की मांग भी की।
दीपाली निगम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नजदीकी स्कूलों में तैनाती का पूरा
भरोसा दिया है। मानदेय बढ़ाने पर भी आश्वासन दिया है। प्रतिनिधमंडल में
उमा देवी यादव, उबैद अहमद सिद्दीकी भी शामिल थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें