सिद्धार्थनगर : राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों की भावनाओं को समझते
हुए सरकार को पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की पहल करनी चाहिए। इससे
प्रदेश के लाखों शिक्षक व कर्मचारी लाभान्वित होंगे। उनको बुढ़ापे में
दवा-इलाज के लिए जहां सहारा मिलेगा, वहीं बच्चे बेहतर परवरिश भी करेंगे।
उनका बुढ़ापा पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।
उक्त बातें कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन
गुप्ता ने कही। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट संघ भवन में मोर्चे की बैठक को
संबोधित कर रहे थे। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा द्वारा 30
अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आहूत धरने की सफलता पर विमर्श किया
गया। इसको सफल बनाने के लिए जिले की भागीदारी पर चर्चा करते हुए आपस में
जिम्मेदारियां बांटी गईं। इसके अलावा रिक्त पदों को भरने, आउटसोर्सिंग बंद
किए जाने, विभिन्न विभागों में प्रोन्नति किए जाने व करमुक्त दो पहिया दिए
जाने आदि के लिए भी आवाज उठाई। कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी
कर्मचारियों एवं शिक्षकों को पेंशन मिलनी चाहिए। दिलीप कुमार, प्रेम सागर
चौधरी, अजय दूबे, गिरीश चंद्र मिश्रा,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के
जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, शिवाकांत पाण्डेय, फार्मासिस्ट संघ के
जिलाध्यक्ष वाईपी यादव, मंत्री गो¨वद ओझा, उमेश कुमार पाण्डेय, शंभूनाथ
गुप्ता, स्थानीय निकाय से संतोष श्रीवास्तव, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार सहित
तमाम कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें