सरकार की ओर से बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां निकाली जा रही हैं। जिसमें आप भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, यूपी के राजकीय इंटर कालेजों में 1,546 पदों पर भर्ती की तैयारी है।
सरकार ने इन कॉलेजों के लिए प्रवक्ता के 695 पदों का सृजन किया है। राजकीय इंटर कालेजों के 695 पद गणित व विज्ञान की कक्षाओं के संचालन के लिए सृजित हुए हैं। 163 पद बालक वर्ग और 532 पद बालिका विद्यालयों के लिए आरक्षित हैं। इसमें भौतिक व रसायन विज्ञान के 87-87 पद हैं जिसमें 13-13 बालिका और 74-74 बालक वर्ग के लिए हैं।
वहीं जीव विज्ञान में 219 पद हैं जिसमें 68 बालक और 151 बालिका विद्यालयों के हैं। गणित के 302 पद हैं जिसमें 69 जीआईसी और 233 जीजीआईसी के लिए हैं। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्यपाल राम नाईक ने 37 राजकीय इण्टर कालेजों के लिए प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के 851 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। ये पद भारत सरकार द्वारा संचालित मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत चल रहे 37 राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए सृजित हुए हैं। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया इनमें 37 प्रधानाचार्य, 333 प्रवक्ता और 259 सहायक अध्यापक के पद हैं। वहीं 37-37 पद वरिष्ठ व कनिष्ठ लिपिक के हैं। लैब असिस्टेंट व चतुर्थ श्रेणी के 148 पद हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें