Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

आगरा की यूनिवर्सिटी से फर्जी डिग्री लेकर नौकरी कर रहे 12 शिक्षक बर्खास्त

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फर्जी बीएड की डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे 12 सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। वर्ष 2005 में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से कुछ छात्रों ने फर्जी बीएड की डिग्री हासिल कर बाद में सहायक शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर ली थी।
पिछले दो वर्षों से प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच चल रही थी। अपर पुलिस महानिदेशक एसआईटी का पत्र मिलने के बाद जिले में नियुक्ति पाए ऐसे चिन्हित 12 सहायक शिक्षकों की सेवा बीएसए ने समाप्त कर दी है।
Twelve govt teacher sacked doing job on fake degree in UP

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2005 में कुछ छात्रों का अधिक परीक्षा परिणाम अंकित कर दिया गया। फर्जी अंक तालिकाएं वितरित की गई। इस फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर कई युवक युवतियां सहायक शिक्षक की नौकरी पाने में सफल हो गए। अपर पुलिस महानिदेशक एसआईटी ने अपने पत्र में फर्जी अंकतालिकाओं के आधार पर उत्तीर्ण ऐसे छात्रों की सूची बहराइच बीएसए कार्यालय को भेजी, जिन्होंने फर्जी बीएड डिग्री का सहारा लेकर सहायक शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली थी।

सहायक शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दी गई। 100 दिनों का समय दिए जाने के बाद भी सहायक शिक्षकों ने अपने पक्ष में कोई ठोस आधार व अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक एसआईटी के पत्र के क्रम में आरोपो का परीक्षण कराया गया। शिक्षकों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त समय दिया गया लेकिन उनका पक्ष तर्कसंगत नहीं था। इन चिंहित शिक्षकों की नियुक्त प्रारम्भ से शून्य कर दी गई है।

बर्खास्त शिक्षक

1- कुलदीप कुमार सिंह पुत्र रामदास सिंह
पता- 93, आवास विकास कॉलोनी, छिबरामऊ, थाना व तहसील छिबरामऊ, जिला कन्नौज।

नियुक्ति अवधि - 01/01/2016

तैनाती स्थल - सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पुरैना, भवानी बक्श, ब्लॉक बलहा, बहराइच।

2- प्रेमपाल पुत्र भूपसिंह
पता- मुहल्ला बढ़ैयान, पोस्ट जैथरा, जिला एटा।

नियुक्ति अवधि - 04/01/2017

तैनाती स्थल - सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कुर्मिनपुरवा, ब्लॉक बलहा, बहराइच।

3- अर्चना यादव पुत्र श्री आनंद
पता - 367 बी, नानकारी चंदेलगेट, आईआईटी कानपुर।

नियुक्ति अवधि - 12/08/2011

तैनाती स्थल - सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय पटना, ब्लॉक नवाबगंज, बहराइच।
वर्तमान में जौनपुर जिले के लिए स्थानांतरित।

4- शिशुपाल पुत्र लालमन

पता - वजीरपुर थाना सिद्धपुरा, एटा/कांशीरामनगर पिन 207246

नियुक्ति अवधि - 12/08/2011

तैनाती स्थल- पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्शीगांव, ब्लॉक नवाबगंज बहराइच।

5- वीर बहादुर पुत्र विनोद सिंह
पता- ग्राम प्रभूभाग आरोज, पोस्ट थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद।

नियुक्ति अवधि - 11/08/2011

तैनाती स्थल- सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गुलरा, ब्लॉक बलहा, बहराइच।
वर्तमान में मैनपुरी जिले के लिए स्थानांतरित।

6- मनीष यादव पुत्र राम बक्श यादव
पता- ग्राम शिवसिंह पोस्ट टोडरपुर जिला मैनपुरी।

नियुक्ति अवधि - 20/12/2010

तैनाती स्थल - पूर्व माध्यमिक विद्यालय समदा, ब्लॉक फखरपुर,बहराइच।

7- देवेंद्र कुमार पुत्र वीरपाल सिंह
पता - नागला सुखदेव, डाकखाना नीमखेड़ा जिला एटा।

नियुक्ति अवधि - 20/12/2010

तैनाती स्थल - सहायक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय परसोहना, ब्लॉक शिवपुर, बहराइच।
वर्तमान में आगरा जिले के लिए स्थानांतरित।

8- प्रवेश प्रताप सिंह पुत्र मुन्नालाल
पता - नागला सुखदेव, डाकखाना नीमखेड़ा, थाना जलेसर, जिला एटा।

नियुक्ति अवधि - 20/12/2010

तैनाती स्थल- सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रामपुर धोबिहा, ब्लॉक शिवपुर, बहराइच।
वर्तमान में आगरा जिले के लिए स्थानांतरित।

9- निधि सिंह कुशवाहा पुत्री कृष्ण गोपाल कुशवाहा
पता- 11/42, गुरूफकल विद्यालय, जयशंकर नगर, रामबाग चौराहा,आगरा।

नियुक्ति अवधि - 20/12/2010

तैनाती स्थल - सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर द्वितीय, ब्लॉक नवाबगंज,बहराइच।
वर्तमान में आगरा जिले के लिए स्थानांतरित।

10- शीलू यादव पुत्री अनुरूद्ध यादव
पता- मकान नंबर 217 शंभूनगर, शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद।

नियुक्ति अवधि - 20/12/2010

तैनाती स्थल - सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बख्तावरगांव, ब्लॉक नवाबगंज, बहराइच।
वर्तमान में आगरा जिले के लिए स्थानांतरित।

11- रीना पुत्री रवींद्र सिंह
पता- हविलिया पोस्ट उर्थान, जिला मैनपुरी।

नियुक्ति अवधि - 20/12/2010
तैनाती स्थल- सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय गंगापुर धौकलपुरवा, ब्लॉक नवाबगंज, बहराइच।
वर्तमान में मैनपुरी जिले के लिए स्थानांतरित।

12- सरिता पुत्री मुन्नी लाल वर्मा
पता - कृृष्णानगर, जलेसर रोड, जिला फिरोजाबाद।

नियुक्ति अवधि - 20/12/2010
तैनाती स्थल- सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय गुलहरिया, ब्लॉक रिसिया, बहराइच।
वर्तमान में फिरोजाबाद जिले के लिए स्थानांतरित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news