Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सुप्रीम कोर्ट में शिक्षामित्रों को हराने में हुई साजिश: प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव

देवरिया : उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को शिविर कार्यालय पर हुई, जिसमें शिक्षामित्रों को न्यायालय से हराने में कुछ लोगों द्वारा की गई साजिश के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र इस साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि कुछ लोग शिक्षामित्रों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं, लेकिन उनकी यह मंशा अधिक समय से नहीं चलेगी। प्रदेश सरकार उनके हित के बारे में न सोचकर उनकी उपेक्षा कर रही है। जो ठीक नहीं है। संगठन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में विचार याचिका दाखिल किया गया। इसी माह सुनवाई होने की संभावना है। आवश्यकता पड़ने पर संगठन भारतीय संविधान पीठ में जाने के लिए तैयार है। प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को टेट के बाद लिखित परीक्षा में जान बूझकर उलझाने का कार्य कर रही है, जिसका आने वाले समय में जवाब दिया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को नगर निकाय चुनाव में अवश्य जवाब देंगे। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि समायोजित शिक्षामित्रों को न्याय जरूर मिलेगा। बैठक को नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विद्यानिवास यादव, रामसमुझ, रवि तिवारी, राकेश चौरसिया, मानवेंद्र ¨सह, विमलेश ¨सह, अनिल पांडेय, रवि प्रकाश मिश्रा, सुरेश तिवारी, विशुनदेव प्रसाद आदि ने संबोधित किया।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news