देवरिया: परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के दावे खोखले साबित हो रहे
हैं। बच्चों का नामांकन करने, समय से विद्यालय खोलने व पठन-पाठन व्यवस्था
चुस्त-दुरुस्त करने की कोशिशों पर जिम्मेदार पानी फेर रहे हैं।
सोमवार को
न्याय पंचायत प्रभारी द्वारा गौरीबाजार का प्राथमिक विद्यालय नगरौली की
जांच की गई, जिसमें विद्यालय बंद मिला। इससे नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापक
मंजू ¨सह को निलंबित कर दिया और दोनों शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय
कटौती करते हुए जवाब मांगा है।
खंड शिक्षाधिकारी गौरीबाजार के बीएसए उपेंद्र कुमार को अवगत कराया है
कि प्राथमिक विद्यालय नगरौली सोमवार को बंद पाया गया। न्याय पंचायत प्रभारी
नंद किशोर यादव ने रिपोर्ट दी है कि विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक
मंजू ¨सह देर से पहुंची। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानाध्यापक द्वारा
सौंपे गए कार्यों व दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा हैं। विभागीय
नियमों व निर्देशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। इनकी कार्यप्रणाली से
विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन की भी पुष्टि
होती है। बीएसए ने अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
बीएसए ने प्रधानाध्यापक मंजू ¨सह को निर्देश दिया है कि निलंबित होने के
बाद भी आप उसी विद्यालय पर अपना योगदान देना सुनिश्चित करें। वहीं
शिक्षामित्र सुनीता व किरन भी निरीक्षण के समय उपस्थित नहीं थीं। दोनों का
एक दिन के मानदेय कटौती की कार्रवाई की गई। बीएसए ने शिक्षामित्रों से
विद्यालय समय से व नियमित उपस्थित होकर बच्चों को ठीक ढंग से पठन-पाठन
कार्य करने का प्रमाण पत्र मांगा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें