इलाहाबाद : डीएलएड 2017 के दो लाख प्रशिक्षुओं का प्रथम सेमेस्टर का
रिजल्ट घोषित नहीं हो रहा है, जबकि यह परिणाम अगस्त में जारी करने का एलान
किया गया था।
खफा प्रशिक्षुओं ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का
घेराव किया। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि रिजल्ट अगले सप्ताह में
हर हाल में जारी कर दिया जाएगा। डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर में सबसे अधिक
प्रशिक्षु हैं। इन्हीं को ध्यान में रखकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस
बार डायट मुख्यालयों पर कराया गया। पिछले माह तक प्रदेश के 12 जिलों से
रिजल्ट की प्रति कार्यालय तक नहीं पहुंची थी इसलिए अगस्त में रिजल्ट जारी
नहीं हो सका। पूर्व सचिव ने रिजल्ट न भेजने वाले डायटों को कड़ा पत्र लिखा
था।
उसके बाद से शिक्षक भर्ती का विवाद गहराने से यह रिजल्ट फंसा रहा है। प्रथम
सेमेस्टर परीक्षा के चार माह बीत चुके हैं। प्रशिक्षुओं के आंदोलन पर सचिव
ने उन्हें बुलाकर वार्ता की और स्पष्ट किया कि 25 सितंबर तक परिणाम जारी
कर देंगे। वहीं, दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा कराने का कार्यक्रम भी 15
अक्टूबर तक जारी कर देंगे। डीएलएड संयुक्त मोर्चा के राहुल यादव ने बताया
कि सचिव के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है, यदि 25 तक रिजल्ट नहीं
आता तब बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। यहां बलराम यादव, रजत सिंह, शिवम तिवारी,
धनंजय सोनकर, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- प्रदेश के शिक्षा विभाग में 12 लाख युवाओं को है भर्ती का इंतजार , दो बड़े भर्ती आयोगों का गठन न होने से हजारों पदों पर अटका चयन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें