Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती में घोटाले के विरोध में बांधी काली पट्टी, किया प्रदर्शन

प्रयागराज। 69000 शिक्षक भर्ती में घोटाले के विरोध में शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर कांग्रेस से जुड़े छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में छात्रों, पीड़ित अभ्यर्थियों ने माथे पर काली पट्टी बांधकर सरकार विरोधी नारे लगाए। 


अभ्यर्थियों ने पूरी भर्ती की न्यायिक जांच और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी की बर्खास्तगी की मांग की। विरोध करने वालों में मुकेश राजभर, शुभम पांडेय, रोहित प्रजापति, नीरज विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news