Advertisement

Govt Jobs : Opening

अनामिका के फर्जी आधार कार्ड की होगी जांच

प्रयागराज : सोरांव के गोहरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम पर पढ़ाने वाली फर्जी शिक्षिका के मामले में कर्नलगंज पुलिस उसके फर्जी आधार कार्ड की भी जांच करेगी।
ऐसे में अभिलेखों की जांच करने वाले शिक्षा विभाग के कतिपय अधिकारियों से भी पूछताछ की तैयारी है। अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र स्थित चंदनपुर गांव की सरिता यादव यहां फर्जी अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी कर रही थी। शैक्षणिक दस्तावेज की जांच की गई तो अनामिका शुक्ला के नाम से फर्जी आधार कार्ड मिला।

UPTET news