Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में एक और आरोपित का समर्पण

वाराणसी : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में गुरुवार को एक और आरोपित संजय कुमार वर्मा उर्फ रिंकू सिंह ने अदालत में समर्पण कर दिया। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) पुष्कर 


उपाध्याय की अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। संजय कुमार वर्मा चंदौली के पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। कुछ दिन पूर्व ही इस मामले में फरार चल रहे विनोद कुमार शर्मा तथा प्रभुदयाल यादव ने भी अदालत में समर्पण किया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 28 जुलाई 2018 लोक सेवा आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

UPTET news