जागरण संवाददाता, इटावा : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन के निर्देश पर गुरुवार को डायट परिसर में शिक्षक भर्ती के लिए दूसरे दिन भी काउंसलिग जारी रही। जनपद में 234 शिक्षकों की काउंसलिग की जा रही है। बुधवार को
112 अभ्यर्थियों की काउंसलिग हुई थी शेष अभ्यर्थियों को गुरुवार को बुलाया गया था। इससे पहले पिछले माह हुई काउंसलिग में जनपद को 345 नये शिक्षक मिल चुके हैं जिनकी तैनाती विद्यालयों में कर दी गई है। शिक्षकों की परिषदीय विद्यालयों में नई भर्ती के कारण काफी हद तक कमी दूर हो जाएगी। गुरुवार को शाम तक 99 अभ्यर्थियों की काउंसलिग हुई। कुल मिलाकर दो दिनों में 211 अभ्यर्थियों की काउंसलिग हो चुकी है। शेष 23 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को मौका दिया गया है। गुरुवार को डायट परिसर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह, डायट प्राचार्य एसपी यादव की देखरेख में काउंसलिग शुरू हुई। काउंसलिग के लिए खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह, राजेश चौधरी, अवनीश यादव व वीरेंद्र पटेल को लगाया गया था। दोपहर तक 94 शिक्षकों की काउंसलिग हो चुकी थी। बीएसए ने बताया कि बुधवार को 125 अभ्यर्थियों को काउंसलिग के लिए बुलाया गया था जबकि गुरुवार को 109 अभ्यर्थियों को काउंसलिग के लिए बुलाया गया। सभी अभ्यर्थियों के काउंसलिग में मूल प्रपत्र देखे जा रहे हैं और कागजों का वेरीफिकेशन किया जा रहा है। डायट परिसर में काउंसलिग के लिए पांच काउंटर बनाए गए थे। जिन पर 25-25 अभ्यर्थियों को बुलाने की व्यवस्था की गई थी। शनिवार को मिलेंगे नियुक्ति पत्र बीएसए कल्पना सिंह ने बताया कि बुधवार व गुरुवार की काउंसलिग के बाद जो शिक्षक छूट जाएंगे वह शुक्रवार को भी अपनी काउंसलिग करा सकते हैं। उसके बाद शनिवार को सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। इन शिक्षकों की पोस्टिग शासन से होगी। जनपद के विद्यालयों के रिक्त पदों की सूचना महानिदेशालय को भेज दी गई है। रिक्त पदों के अनुसार ही नियुक्ति नये शिक्षकों की विद्यालयों में की जाएगी।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें