Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों के लिए उपमुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री से मिले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह

 बलिया:- शिक्षा मित्रों की समस्या बुधवार को भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के समक्ष रखा। विधायक ने कम से कम तीस हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने का आग्रह किया। कहा कि होमगार्ड के जवानों को पन्द्रह हजार रुपया महीना मानदेय मिल रहा है, वही बीए, बीटीसी व बीएड शिक्षा मित्रों को दस हजार रुपया मानदेय देना उचित नहीं है।



उल्लेखनीय हैं कि पिछले सप्ताह बलिया के शिक्षामित्रों ने जिला प्रभारी पंकज सिंह के साथ बैरिया विधायक से मिलकर अपनी व्यथा बताई थी। कहा था दस हजार में भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। इसी क्रम विधायक सुरेंद्र सिंह बुधवार को उपमुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षा मित्रों को कम से कम तीस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने भरोसा दिया कि जल्द ही शिक्षा मित्रों की समस्या दूर होगी। सरकार शिक्षा मित्रों की समस्या से वाकिफ है । नये वित्तीय वर्ष में इनके लिए कुछ अच्छा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news