Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

समान वेतन के लिए शिक्षकों ने उठाई आवाज, दिया ज्ञापन

प्रयागराज। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन और महामारी के वक्त आर्थिक मदद देने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन शिक्षकों ने गुरुवार को फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल,


इलाहाबाद की सांसद, रीता बहुगुणा जोशी और बारा के भाजपा विधायक डॉ, अजय भारती को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में वर्तमान परिस्थिति में शिक्षक समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता और
हठधर्मिता को प्रमुख रूप से उठाया गया है। पुरानी पेंशन की बहाली, निः शुल्क चिकित्सा सुविधा और डीए भुगतान पर लगी रोक को हटाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। ज्ञापन देने वालों में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, जिलामंत्री अनुज कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद और रविन्द्र त्रिपाठी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news