Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

हाईस्कूल व इंटर के छात्र छात्रओं का 16 तक प्रवेश:- तीसरी बार बढ़ाई गई फार्म भरने की तारीख, विलंब शुल्क के साथ मिलेगा दाखिला

 प्रयागराज : यूपी बोर्ड में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने का नाम ले रही है। तीसरी बार सिर्फ हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्रओं को फिर दाखिले का अवसर दिया गया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने मंगलवार को प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अब विलंब शुल्क के साथ 10वीं-12वीं के छात्र-छात्रओं का परीक्षा शुल्क 16 अक्टूबर तक जमा किया जाएगा।



सचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी बोर्ड की 2021 की परीक्षा में शामिल कराने के लिए कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्रओं को प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्य कोषागार में जमा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्रओं के शैक्षिक विवरणों को 16 अक्टूबर की रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। आनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्रओं के विवरण में जांच के बाद यदि कोई संशोधन है तो 17 से 25 अक्टूबर की रात 12 बजे तक प्रधानाचार्य कर सकेंगे। इस दौरान नये छात्र का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं होगा।

प्रधानाचार्य संबंधित छात्र की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र की प्रति 30 अक्टूबर तक डीआइओएस कार्यालय में जमा करेंगे, जिसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। सचिव का कहना है कि कई जिलों के प्रधानाचार्यो ने अंतिम तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया था कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में गरीब बच्चे प्रवेश नहीं ले सके हैं। ज्ञात हो कि 30 सितंबर तक 9 व 11 के 48,75,837 और 10 व 12 के 55,35,137 छात्र-छात्रओं का पंजीकरण हो सका था। यह संख्या पिछले साल की तुलना में क्रमश: 452536 और 71981 कम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news