Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर सरकार चिंतित, मिलेगा सम्मान

 देवरिया। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक रविवार को सदर बीआरसी सभागार में हुई। इसमें संघ के प्रदेश सचिव फारूख अहमद खान ने कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्र हताश व निराश न हो। जल्द ही दुख के बादल छंटने वाले हैं। यूपी सरकार शिक्षामित्रों को पुनःस्थाई करने की योजना बना रही है। दीपावली से पहले शिक्षामित्रों को उनका सम्मान वापस मिलने की उम्मीद है।



उन्होंने कहा कि शासन शिक्षामित्रों को लेकर अब गंभीर है। मुख्यमंत्री शिक्षामित्रों को कभी भी उपहार दे सकते हैं। जिले के बीएसए से मिलकर संगठन शिक्षामित्रों का जो भी बकाया है, उसके भुगतान की मांग करेगा।
शासन ने बजट जारी कर दिया है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों को बकाया मानदेय न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। संगठन विभाग से उनके बकाये के जल्द भुगतान की मांग करता है। इस दौरान संतोष गुप्ता, शक्ति सिंह, मनोज गुप्ता, कौशल किशोर, नागेंद्र, संतोष विश्वकर्मा, मकरध्वज, गेना, विचंडी यादव, मुकेश सिंह, अफजल इकसाद, पुनीत मिश्रा, रामसमुझ, विजय यादव, मनोज यादव, अखिलेश यादव, विजय गुप्ता, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर यादव ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news