Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

31277 शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन

 प्रयागराज : प्राथमिक स्कूलों की शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार और अनियमितता के बावजूद सरकार 31661 पदों को भरने जा रही है। जल्दबाजी में सरकार ने काउंसलिंग कराकर नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की है।


न्याय मोर्चा ने भ्रष्टाचार व अनियमितता के खिलाफ सभी नौजवानों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कल 14 अक्टूबर को 11 बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रतिमा पर पहुंचने को कहा है। शिक्षक भर्ती न्याय मोर्चा के संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार में कई लोग जेल में बंद हैं, इस मामले की एसटीएफ जांच कर रही है। शीर्ष कोर्ट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई मामले लंबित हैं फिर भी भर्ती के आधे से कम पदों को भरा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news