Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती में अर्चना तिवारी के बाद के मामले के बाद अब राहुल उपाध्याय भी OBC में हुए पास साथ ही विजय कुमार गुप्ता SC में

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सहुल उपाध्याय का चयन ओबीसी अभ्यर्थी के रूप में हुआ है। पढ़ने या सुनने में यह जरूर अजीब लगेगा कि उपाध्याय उपनाम ओबीसी में कैसे हो सकता है। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई है, आजमगढ़ की अर्चना तिवारी का चयन भी अभ्यर्थी के रूप में हुआ है। 


सामान्य के इन अभ्यर्थियों को ओबीसी बनाकर जारी की गई परीक्षा की अंक तालिकाएं सोशल मीडिया के जरिए बेसिक शिक्षा निदेशालय से लेकर शासन तक पहुंच गई है। सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में राहुल उपाध्याय पुत्र जब भगवान का रजिस्ट्रेशन नंबर 2800013972 और रोल नंबर 28281005716 था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 12 मई को घोषित परीक्षा परिणाम में राहुल उपाध्याय को 110 प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण घोषित किया गया। राहुल उपाध्याय की अंकतालिका जारी हुई तो उन्हें ओबीसी का अभ्यर्थी घोषित किया गया। राहुल को शिक्षक भर्ती में बरियता सूची में 46620वां स्थान प्राप्त करने पर बदायूं जिला आवंटित किया गया है।

इसी तरह आजमगढ़ निवासी अर्चना तिवारी पुत्री जगदीश प्रसाद ने भी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उनका रजिस्ट्रेशन नंबर 4900098460 और रोल नंबर 49490804207 था। परीक्षा परिणाम में
अर्चना को भी ओबीसी अभ्यर्थी के रूप में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। अर्चना ने परीक्षा में 150 में से 114 अंक प्राप्त किए हैं। सहायक अध्यापक भर्ती में उन्हें  जिला आजमगढ़ आवंटित भी हो गया है।

इसी तरह का एक और मामला भी सामने आया है इसमें विजय कुमार गुप्ता पुत्र गणेश प्रसाद गुप्ता ने भी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा दी थी। उनका रजिस्ट्रेशश नंबर 3500067193 और रोल नम्बर 35353517351 था। बिजय कुमार गुप्ता ने अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा उर्त्तीर्ण की। परीक्षा में 90 अंक प्राप्त कर वे भर्ती के लिए पात्र हो गए। शिक्षक भर्ती की वरीयता सूची में 67833 स्थान प्राप्त किया। उन्हें गाजीपुर जिला आबंटित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news