Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीजेपी के कई मंत्री शिक्षक भर्ती घोटाला में लिप्त : वीरेंद्र चौधरी

लखनऊ , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती व्यापम की तरह बड़ा घोटाला है। B J P ने चुनाव से पहले घोषणा किया था कि युवाओं को रोजगार देगी लेकिन सरकार ने युवाओं के साथ धोखाधड़ी किया है। इस पूरी भर्ती को रद्द किया जाए और इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आपने भ्रष्ट मंत्रियों को यूपी में विभिन्न घोटाले को लेकर बचाने का काम कर रही है।हाई कोर्ट सरकार से कई सारे सवाल कर चुकी है।सरकार कुछ छुपाना चाहती है।

जो सीबीआई जांच रुकवाने पर अड़ी है। पेपर एग्जाम से पहले लीक हो जाते है।ऐसे सवाल जान बूझकर दिए जाते है ताकि एग्जाम कैंसिल हो।भर्ती घोटाले के पीछे सरकार की मंशा साफ है।वही सच बोलने वालों पर सरकार मुकदमा करती है। 69 हजार शिक्षक भर्ती को तत्काल निरस्त किया जाए और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सैकड़ों करोड़ रुपए का घोटाला है। भाजपा को बताना चाहिए कि क्या ऐसे घोटालों से वह चुनाव का पैसा इकठ्ठा कर रही है।
दीपक सिंह ने कहा घोटालों की परतें खुलनी चाहिए।बीजेपी के कई नेता इन घोटालों में लिप्त है।कांग्रेस के पास सारे जरूरी दस्तावेज हैं। यूपी का व्यापम है शिक्षक भर्ती घोटाला यूपी सरकार के संरक्षण में गिरोह चलाया जा रहा है ।

विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का व्यापमं है। इसके पहले भी 68500 शिक्षक भर्ती में भी गड़बड़ी हुई थी। कोर्ट ने फटकार लगाई थी और कहा था कि सरकार कुटिल राजनीति कर रही है।पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग में एक बड़ा नेटवर्क चल रहा है। एक शिक्षिका 25 जगह से वेतन ले रहीं हैं। यह सब मुख्यमंत्री जी के संरक्षण में गिरोह चलाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news