Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती यूपी का व्यापम घोटाला - प्रियंका

विशेष संवाददाता राज्य मुख्यालयकांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मामले में
गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना - ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि 68500 भर्ती मामले में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थीं। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69000 में भी भारी हेरफेर सामने आई है। सरकार को युवाओं की आवाज को भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग के बतौर देखना चाहिए। पार्टी के विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में गिरोह चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 69 हजार भर्ती प्रक्रिया में शुरू से युवाओं के साथ धोखाधड़ी हुई। हर परीक्षा की तरह इस परीक्षा में भी पेपर लीक हुआ है। पहले टॉपर का पता नहीं चल रहा था, पता चला तो उसे राष्ट्रपति का नाम पता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग में एक बड़ा नेटवर्क चल रहा है। एक शिक्षिका 25 जगह से वेतन ले रही है जिस इलाहाबाद के शिक्षा माफिया की बात सामने आई है उसके तार किस से जुड़े हैं इसकी भी जांच होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news