Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी का व्यापम घोटाला है 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला, न्याय न हुआ को आंदोलन करेंगे: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती को उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इसमें अगर अभ्यर्थियों को न्याय न मिला तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।


प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। अगर सरकार न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news