Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

राजकीय माध्यमिक कॉलेजों को मिलेंगे 298 प्रवक्ता, शिक्षा निदेशालय वेबसाइट शुरू करने का ऐलान करेगा जल्द

 प्रयागराज : प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में पठन-पाठन दुरुस्त करने के लिए तेजी से नियुक्तियां होनी हैं। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने इधर के महीनों में बड़ी संख्या में प्रवक्ताओं का चयन किया है। उनमें से 298 की चयन सूची शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेजी गई है।

उन सभी को रिक्त पदों के सापेक्ष कॉलेजों में नियुक्ति दी जानी है। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। दिसंबर में ही सभी को ज्वाइन कराने की तैयारियां हैं।



माध्यमिक शिक्षा विभाग चयनितों की ज्वाइनिंग में पारदर्शी प्रक्रिया अपना रहा है। वेबसाइट पर आनलाइन विकल्प लेकर संबंधित कॉलेजों के लिए नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाता है। एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति में यही प्रक्रिया अपनाई गई। यूपीपीएससी ने पिछले वर्षो में भेजे गए प्रवक्ता पद के अधियाचन के सापेक्ष लगातार चयन किया है। उनमें से 298 चयनित प्रवक्ताओं की सूची शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेजी है। निदेशक ने वेबसाइट तैयार करने को कहा, क्योंकि प्रवक्ता अलग-अलग विषयों के हैं और पद भी अलग कॉलेजों में हैं। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अंजना गोयल ने बताया कि वेबसाइट लगभग तैयार है, जल्द ही आनलाइन आवेदन लेने की तारीखों का एलान किया जाएगा। तैयारी है कि सभी चयनित दिसंबर माह में ही संबंधित कॉलेजों में पहुंच जाएं। इससे कॉलेजों में खाली पद तेजी से भर जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news