Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण की सूची सोमवार या मंगलवार को हो सकती है जारी

 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण की सूची सोमवार या मंगलवार को जारी हो सकती है। रविवार को अवकाश होने के कारण कम संभावना है। बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। एनआईसी से सूची मिलने के बाद दो दिसंबर को शुरू हो रही काउंसिलिंग से पहले जारी कर दी जाएगी। 




पूर्व में एक जून को जारी सूची में कोई संशोधन नहीं किया गया है इसलिए पूर्व में आवंटित जिलों में ही अवशेष चयनितों की काउंसिलिंग होगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने एक जून को 69000 पदों के सापेक्ष 67867 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 1133 पद खाली रह गए थे। इसमें से 31277 अभ्यर्थियों की चयन सूची पहले चरण में 12 अक्तूबर को जारी हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news