Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीएड की च्वाइस फिलिंग का आज अंतिम मौका

 लखनऊ : उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश प्रक्रिया में दूसरे चरण के लिए तीस हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया की राज्य समन्वयक डॉ. अमिता वाजपेयी ने बताया कि शनिवार तक च्वाइस फिलिंग करा लें। सीटों का आवंटन 29 नवंबर को होगा।


विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा सीट लॉक करें, ताकि उन्हें मन पसंद कॉलेज आवंटित हो सके। शिकायत है कि रैंक अच्छी होने के बावजूद उन्हें पसंद के कॉलेज नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे पसंद के कॉलेज के लिए ज्यादा से ज्यादा च्वाइस भरें। अलाटमेंट में पारदर्शिता बरती जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news