Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में बनेगा एल्युमिनाई एसोसिएशन, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने की घोषणा

 प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों में एल्युमिनाई एसोसिएशन बनाया जाएगा। इससे प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले पूर्व छात्रों को जोड़ा जाएगा। परिषदीय विद्यालयों को संवारने में इनकी मदद ली जाएगी। यह बात बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को राजधानी के नरही बेसिक विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम के शुभारंभ के मौके पर कही।


उन्होंने कहा की प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों की बेहतरी के लिए इनमें पढ़ चुके पूर्व छात्रों से भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने स्कूलों के शिक्षकों से भी कहा कि वह पूर्व छात्रों के घर जाएं। उन्हें स्कूल बुलाएं। उनसे अपने स्कूल के लिए कुछ मदद मांगें। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-दो दिन में शासनादेश भी जारी हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश भर में परिषदीय स्कूलों में एल्युमिनाई एसोसिएशन बन जाएगा। मदद ले ने में अगर आप की बात नहीं बनती तो मुझे फोन नम्बर दें। हम करेंगे बात। इस मौके पर बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम सिंह ने भी विचार रखे।


टैबलेट से देतीं हैं शिक्षा 
प्राथमिक विद्यालय हलीमाबाद गोसाईंगंज की हेड चेतना दुबे ने दो टैबलेट रखे हैं। रोजाना यह दोनों टैबलेट गांव के बच्चे लेकर जाते हैं। एक साथ बैठकर 10 बच्चे टैबलेट से दी गई कहानी पढ़ते व सुनते हैं। किस किस बच्चे ने क्या-क्या पढ़ा। वापस टेबलेट लाने पर उनके नाम रजिस्टर में दर्ज होते हैं। चेतना  कहती हैं कि यह दोनों टैबलेट उनके निजी हैं लेकिन उन्होंने इसे स्कूल को दान कर रखा है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय सालोली गोसाईगंज के संतोष कुमार सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को गांव में घर घर जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। लाकडाउन के बाद उन्होंने यह काम शुरू किया।


50 प्राइमरी स्कूल होंगे डिजिटल 
राजधानी के 50 प्राइमरी स्कूल डिजिटल व स्मार्ट होंगे। बेसिक शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को नरही बेसिक विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम का शुभारंभ किया। पहले दिन तीन स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम शुरू हुआ है। बाकी 47 स्कूलों में जल्दी ही स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर लगेगा। इसे एचडीएफसी बैंक की मदद से लगाया जा रहा। बैंक ने ही सभी स्कूलों को स्मार्ट टेलीविजन दिया है। मंगलवार को इसके उद्घाटन के मौके पर बैंक के क्लस्टर हेड दीपक चोपडा समेत ara को थे। इस मौके पर विभाग की तरफ से मिशन प्रेरणा की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news