बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय ने इजाजत
दी तो सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में कटऑफ कम की जाएगी। 68500 सहायक
अध्यापकों की भर्ती में चयनित 41556 अभ्यर्थियों को 5 सितंबर तक नियुक्ति
दी जाएगी। सरकार जल्द ही शिक्षकों की नई भर्ती भी करने जा रही है।
उत्तर
प्रदेश सरकार जल्द ही 95,445 शिक्षक भर्ती की शुरुआत करेगी। यह भर्ती
दिसंबर से पहले करने की योजना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश
सरकार कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती और चुनाव की अधिसूचना जारी होने से
पहले भर्ती की शुरुआत कर देना चाहती है।